देहरादून- आबकारी विभाग जनपदीय प्रवर्तन देहरादून टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ,श्रीमती प्रेरणा बिष्ट सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून एवं जयबीर सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल देहरादून के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु रायपुर रांझावाला वाला मार्ग अभिनन्दन वैडिंग प्वाइंट के समीप एक दुपहिया वाहन UK07 1320 को रोकने का प्रयास किया गया, रोके जाने पर स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग और सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टटे से 24 पव्वे एमसीडी नम्बर व्हिस्की तथा 48 पव्वे रॉयल स्टैग, 48 पव्वे इपीरियल ब्लू व्हस्की तथा 72 केन beeyongh (500ml)बियर बरामद की गयी !बरामद शुदामाल व मौके में प्रयुक्त वाहन को कब्जे मे लेकर अभियुक्त सोनू S/O किसनपाल निवासी नरेंदरपुर थाना नरसाना हाल पता आयुद्ध विहार ,गढ़वाली कलोनी थाना रायपुर जिला देहरादून को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है
देहरादून में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, स्कूटी सवार गिरफ्तार
Related Posts
ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश
ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने…
निजी मकान में चल रहे जुए तथा ऑनलाइन सट्टे के खेल का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से जुए/ऑनलाइन सट्टे में लगायी गयी 55690/- रूपये की नगदी, 07 मोबाइल फ़ोन तथा ताश की गड्डी हुई बरामद देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’…

